गंगापार, नवम्बर 6 -- मेजा में बाइक की टक्कर से हादसा Gangapar News: मेजारोड बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे स्थित एक घर में बाइक घुसने से घर में मौजूद एक महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेजवाया। किशोर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी भोला दलित का 16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक लेकर गेहूं पिसवाने चक्की पर गया था। हालांकि, चक्की जाने के बाद वह मेजारोड बाजार पहुंच गया। बाजार से घर लौटते समय...