गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से पहुंचे युवकों ने दो मित्रों पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी दोनों को मरा हुआ समझकर मकतब स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई सिपाह निवासी सारिब अली और बुआपुर निवासी सुभम पटेल आपस में मित्र हैं। दोनों गांव में खेत देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से पहुंचे युवकों ने दोनों को घेरकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि दोनों को मरा हुआ समझ कर मकतब स्कूल के निकट फेंक दिए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी बाइकों से भाग निकले। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है कि घायल सारिब अली की तहरीर पर मऊआइमा पुलिस ने मंगल पासी, शनि पासी, मंजीत पासी नि...