गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: तहसील मेजा क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की हालत खस्ता बनी हुई है। सबसे खराब स्थिति बिजौरा उपकेंद्र की है, जहां से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न मिलने से क्षेत्र के विभिन्न गांव के उपभोक्ता परेशान हैं। सूत्रों की माने तो दो दिन से उपकेंद्र में स्थित ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी व लाइन फाल्ट के कारण बिजली नहीं आ रही है। शुक्रवार तथा शनिवार को रात भर बिजली गायब रही, शनिवार को 2 घंटे के लिए बिजली पहुंची, शाम छह फिर चली गई उसके बाद दोबारा लौटकर नहीं आई। बिजली न होने से लोगों के दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है। बरसात के कारण जहरीले जीव जंतु इधर-उधर दौड़ रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और छोटे ...