Gangapar News: दुलदुल, ताबूत और ताज़िया के साथ निकला जुलूस
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत फूलपुर में हज़रत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को दुलदुल, ताबूत और ताज़िया के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व हवेली स्थित इमामबाड़े में दोपहर को मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें ईरान से आए मौलाना अम्मार जैदी ने क़र्बला के वाकए पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इमाम हुसैन की शहादत और यज़ीद की सेना द्वारा किए गए अत्याचारों का मार्मिक बयान किया।उनके बयान को सुनकर उपस्थित अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से होते हुए कोहना, शुक्लाना, जाफरगंज, इस्माइलगंज मोहल्लो में पहुंचा। इस्माइलगंज में अंजुमन-ए-अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुरी, शाहरुख, नावेद, अरशान, उमर और नवाज़ ने नौहे पेश किए जिसके बाद अज़ादारों ने इमाम हुसैन की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.