गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज क्षेत्र के फतेहपुर भीटी के समीप एक दुकान पर पानी की बोतल खरीदने गए युवक के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के मलाक बलऊ गांव निवासी ऋषभ त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह आवश्यक कार्य से फतेहपुर भीटी गया था। लौटते समय मसूराबाद-आनापुर बाईपास के निकट स्थित एक दुकान पर पानी की बोतल खरीदने के लिए रुका। आरोप है कि उसने दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया, जिस पर दुकानदार ने खुले पैसे मांगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध ...