Gangapar News: दुकान के सामने से बाइक चुराकर भाग रहे युवक को पकड़ा
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव में सोमवार रात दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मंगलवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।ककरम गांव निवासी आलोक कुमार शुक्ला की सड़क किनारे दुकान है। सोमवार रात उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी और अंदर चले गए। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर भागने लगा। बाइक ले जाते देख आलोक कुमार शुक्ला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। भुंडा चौकी प्रभारी गौरव यादव मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी की पहचान कौंधियारा थाना क्षेत्र के भमोखर गांव निवासी जूनियर सोनकर उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.