Gangapar News: दुकानदार को झांसा देकर सोने का लॉकेट लेकर फरार हुए उचक्के
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नौड़िया उपरहार गांव में एक सराफा दुकानदार को झांसे में लेते हुए उसके दुकान से सोने की लॉकेट लेकर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित दुकानदार मानिकचंद सोनी पुत्र रामप्रसाद के अनुसार गुरुवार के दोपहर बाद उनकी बर्तन एवं सोने-चांदी की दुकान नौढि़या उपरहार पर बाइक से आए दो युवक, जिनकी उम्र लगभग 35 से 43 वर्ष के बीच थी, पहुंचे और सोने का लॉकेट दिखाने को कहा। दोनों युवकों ने लॉकेट का वजन कराने की बात कहकर उन्हें अन्य सामान निकालने में व्यस्त कर दिया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी सोने के लॉकेट की पूरी पट्टी लेकर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने अपने स्तर पर आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह शंकरगढ़ पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.