Gangapar News: दीवार तोड़कर किराना दुकान में चोरी
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र की भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अंतर्गत कटका बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया। दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर तिजोरी में रखी नकदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर बाजार में सनसनी फैल गई। कटका गांव निवासी जगमोहन मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य ने कटका बाजार की पुरानी रोड पर निजी मकान में किराना की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने तिजोरी में रखी नकदी के साथ रिफाइंड तेल, काजू, मुनक्का समेत अन्य सामान समेट लिया। शनिवार सुबह जगमोहन दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। पीछे की दीवार टूटी देखकर उनके होश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.