Gangapar News: दीपावली से पहले जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में जुआ खेलने वाले सक्रिय हो गए हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए नवाबगंज पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लालगोपालगंज क्षेत्र में छापेमारी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 4520 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम उपनिरीक्षक विनीत मिश्रा हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में रोकथाम संबंधी कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.