गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: दीपावली पर्व के साथ ही बारा क्षेत्र के मिठाई बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयां सज गई हैं लेकिन इस मिठास के पीछे मिलावट का जहर भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मुनाफाखोर मिलावटी मिठाइयों का कारोबार कर लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई शहर तक सीमित है। क्षेत्र के घूरपुर, जसरा, बारा, लोहगरा, शिवराजपुर, लालापुर, शंकरगढ़, नारीबारी, जारी आदि बाजारों में मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है। इन कस्बों में दुकानों पर ट्रे में सजी मिठाइयां, खुले में रखा खोया, रंग-बिरंगी बर्फी धड़ल्ले से बिक रही है लेकिन विभागीय अधिकारी मौन है।।लोगों को आशंका है कि -खोये में डालडा, वनस्पति, स्टार्च, सिंथेटिक दूध की मिलावट,मिठाइयों में प्रतिबंधित रंगों, औद्योगिक रंगों ...