गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नवाबगंज परिसर में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्रृंग्वेरपुर धाम वीरेंद्र कुमार कनौजिया के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर वीरेंद्र कुमार यादव ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...