गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, द्वारका, नई दिल्ली के छह दर्जन छात्र-छात्राओं के दल ने रूरल इमर्सन कार्यक्रम के पांचवें दिन मेजा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मेजा में वन क्षेत्राधिकारी डी.एन. पाण्डेय से पौधरोपण और हरियाली के महत्व से संबंधित जानकारी प्राप्त की। दिल्ली से मांडा खास स्थित लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कालेज में दिल्ली से आये छह दर्जन छात्रों के दल ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मेजा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्रस्तुतियों में गरीबी और शिक्षा, साइबर फ्रॉड, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा और स्वच्छता जैसे सामाजिक विषय शामिल रहे। कार्यक्रम क...