Gangapar News: दिघिया में ग्रामीण बच्चों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ
गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन विद्या फाउंडेशन के माध्यम से दिघिया में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशांत द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और सामाजिक चेतना का केंद्र होता है। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र का कोई भी छात्र या छात्रा यदि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा अथवा शैक्षणिक चयन में सफल होता है, तो उसे उनकी ओर से 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र में शीघ्र ही एक और निःशुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.