गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस उपायुक्त यमुनापार के निर्देश पर दहेज के लिए पीड़िता को परेशान करने वाले सुसरालियों के खिलाफ मेजा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।मो. लईक निवासी चकबबूरा अलीमाबाद शाहजी का पुरवा नैनी की बेटी सोनी बानों का निकाह कोहड़ार बाजार निवासी मेहतब खॉन के साथ 18 जुलाई वर्ष 2014 में हुई थी। तहरीर के मुताबिक सोनी के पिता ने अपने सामर्थ के अनुसार शादी में एक लाख नकद, तथा टीवी, फ्रिज सहित गृहस्थी का अन्य सामान देकर बेटी को विदा किया था। कुछ दिन तक ससुरालियों का व्यवहार सही था, धीरे-धीरे समय बीतने के साथ सास हाजरा बेगम, ससुर रियाज, जेठ सिराज, देवर आफताब, देवर सरफराज, ननद सलमा बेगम शादी में रकम कम मिलने की बात कह गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि उसने पिता के दिए गए आभूषण छींन कर मारपीट कर भगा दिया...