गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: दस दिन से ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने से पूरे गांव की बिजली गायब होने से संबंधित उपभोक्ताओं को बरसात व उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडारोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित भौंसरानरोत्तम ग्राम पंचायत के फचकरा गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों से खराब है। ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत कुमार बिंद ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से गांव में अंधकार है। उमसभरी भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली न होने के कारण संबंधित उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...