गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दस दिनों से लगातार बरसात के साथ ही पिछले 24 घंटे से समूचे मांडा क्षेत्र में अनवरत रिमझिम बरसात हो रही है। लगातार हो रही बरसात के चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।क्षेत्र के बरहा कला, ढिलिया, मसौली, सुरवांदलापुर, सैबसा, धरांवनारा, धरांवगजपति आदि तमाम ‌गांवों के सैकड़ों किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बरसात के चलते उनकी जोती बोई हजारों बीघे खेती बरसाती पानी में डूबकर तबाह हो गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाजारों में सन्नाटा, शाम होते ही गिर जाते हैं शटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...