गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अटरामपुर उर्फ नवाबगंज में लखनऊ हाईवे पर चल रहे दशहरा मेले में रविवार देर रात सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानमणि त्रिपाठी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया।अटरामपुर उर्फ नवाबगंज में आयोजित दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवाबगंज थाने की पुलिस तैनात की गई है। रविवार देर रात उपनिरीक्षक ज्ञानमणि त्रिपाठी मेले में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने...