Gangapar News: दशहरा मेला अब चार नवंबर को
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: विकासखंड बहरिया के सराय सुल्तान मंसूरपुर स्थित सराय मोहिद्दीन में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के संपूर्ण मंचन के बाद होने वाला मेला बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। पहले यह मेला 30 अक्तूबर को निर्धारित था, लेकिन अब इसका आयोजन आगामी चार नवंबर को किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां और डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह जानकारी दिलीप पटेल ने दी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मैलहा का दशहरा मेला छह को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.