Gangapar News: दर्जनों किसानों की धान की फसल हुई नष्ट
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के चमरुपुर गांव में दजनों किसानों की लगभग 50 बीघे धान की फसल भारी बरसात के कारण डूबकर नष्ट हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चमरुपुर धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र, जगतबहादुर, दिनेश कुमार, ज्ञानसिंह, लल्लन पटेल, रामफेर, रामकुबेर, रमेश कुमार सरोज, फूलचन्द्र गौतम, पारस प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति सहित दर्जनों किसानों के लगभग 50 बीघे धान की फसल भारी बरसात में जलजमाव होने के चलते डूब कर नष्ट हो गयी। उक्त सभी किसानों ने इसकी शिकायत राजस्वकर्मी से की है। राजस्वकर्मी का कहना है कि अभी कोई आदेश नही आया है जैसे ही आदेश मिलता है सर्वे किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.