गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दंत मंजन बेचकर रहें लौट रहे युवक की बाइक की टक्कर सड़क के किनारे अंधेरे में खड़े डंपर से हो गई। उसे घायलावस्था में सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।फूलपुर कोतवाली अंतर्गत घुड़दौली गांव निवासी रवि कुमार उर्फ़ राजू भारतीया (30) बाजारों में दंत मंजन बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह रविवार को सिकंदरा में दंत मंजन बेचने गया था। शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच जब वह फूलपुर-सोराव मार्ग के बाबूपुर गांव के सामने पहुंचा था कि अंधेरे में खड़े डंपर से टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई। तत्काल उसे सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के द...