गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: दंगल जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की परम्परा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी का खेल के प्रति लगाव बढ़ता है और स्थानीय पहलवान अपनी प्रतिभा व दाव पेंच दिखाने का मंच पाते हैं। उक्त बातें फूलपुर क्षेत्र के चक आफराद के औसान का पूरा मौजा में आयोजित दंगल को सम्बोधित करते हुए सपा प्रवक्ता निधि यादव ने कहीं। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मौके पर आयोजन मंडल के एडवोकेट अमरीक सिंह यादव, दिलीप यादव निवर्तमान प्रधान संघ अध्यक्ष, रंजीत यादव आर्मी, राजेश यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...