Gangapar News: थारू परिवारों को जाति प्रमाणपत्र नहीं, आवास का लाभ भी अटका
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: यमुनापार के करछना तहसील के कौंधियारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरी में थारू अनुसूचित जनजाति के पात्र परिवार तहसील प्रशासन की कथित उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार करछना द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने के कारण पात्र लाभार्थियों के आवास संबंधी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। परिवार पन्नी और कच्ची कुरिया-मड़ही के सहारे जीवन गुजार रहे हैं। लगातार बारिश के बीच इन परिवारों को अपने बच्चों और सामान को सुरक्षित रखने में भारी परेशानी हो रही है। शीत, गर्मी और बरसात के मौसम में आवास का अभाव इनकी मुश्किलें और बढ़ा देता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सेमरी के सभी पात्र थारू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.