गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: चाकघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के त्योंथर डिवीजन में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइन हेल्पर, सबस्टेशन अटेंडेंट और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली का आरोप लगाया जा रहा है।आरोप है कि कुछ कर्मचारी भर्ती कराने की गारंटी देते हुए अभ्यर्थियों से वसूली कर रहे हैं। पूर्व में एक अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर 40 हजार रुपये लेने का आरोप भी सामने आया था। इस कथित लेन-देन से जुड़ा फोन-पे स्क्रीनशॉट वायरल होने की चर्चा ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...