गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: भोपतपुर गांव में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए दो लोगों की बाइक चोरी हो गई। जिसकी सूचना पुलिस चौकी थानापुर को देते हुए भुक्तभोगियों द्वारा ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थरवई थाना के पुलिस चौकी थानापुर अंतर्गत भोपतपुर गांव निवासी रितेश कुमार पांडेय पुत्र लक्ष्मी धर पांडेय व थानापुर गांव निवासी मयंक गौड़ प्रयागराज- गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित बाबा ढाबा के पास रविवार रात लगभग 8 बजे अपनी- अपनी बाइक से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से युवक की बाइक चोरी हो गई। दोनों बाइक को कार्यक्रम स्थल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गए और कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक गायब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...