गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: सुबह से हो रही बारिश थमने को नाम नहीं ले रही है। तेज हवा के साथ हो रही वारिश से कई किसानों के खेत में रही धान की फसल खेत में गिर गई, फसल गिर जाने से किसान चिंतित हैं। उधर इस बारिश से दुधारू पशुओं को रखने वाले पशु पालक हरा चारा नहीं निकाल सके। ऊंचडीह गांव के किसान बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि तेज वारिश से उनके खेत में लहलहा रही धान की एक बीघे की फसल गिर गई। उधर सलैया कला गांव के बालकृष्ण उपाध्याय, सिरहिर गांव के अखिलेश पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, धोबना बिहार बस्ती के आशीष कुमार सहित कई किसानों ने बताया कि इस वारिश से पाठा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रोपी गई धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। यह भी पढ़ें- बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से धान की फसलों को नुकसान अधिकांश किसानेां के खेतों में धान की फ...