Gangapar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगरांव मोड़ पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी हंडिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव निवासी संतोष दुबे का 23 वर्षीय पुत्र रितिक दुबे दो नवंबर को भरत मिलाप का मेला देखने के लिए बाइक से हंडिया आया था। इसी दौरान मुंगरांव मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सीएचसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.