गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: थाना मेजा क्षेत्र के नेवढ़िया के चमरहा गांव निवासी 50 वर्षीय धर्मराज बिन्द उर्फ मद्रासी पेंटर पुत्र स्व जंग बहादुर की शनिवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम लगभग छह बजे धर्मराज बिन्द अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। जब वह मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर कोढ़नियां गांव के समीप पहुंचे, तभी मिर्जापुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना का विवरण घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे चीख पुकार करने लगे। घायल की हालत गंभीर देख परिज...