गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: विगत कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश से घूरपुर गांव में चौतरफा पानी ही पानी हो गया है। गांव में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। घूरपूर गांव के मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी भरे होने के कारण आवागमन प्रभावित है। जलभराव से गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नाली की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन बाधित ब्लॉक स्तर पर भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक नाली की सफाई नहीं कराई गई। ग्राम...