गंगापार, नवम्बर 1 -- Gangapar News: तीन महीने से पुलिया टूटी होने से राहगीरों और छात्रों को निकलने में परेशानी हो रही है। विभाग में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं कराया जा रहा है। लापरवाही का खामियाजा पूरा क्षेत्र भुगत रहा है । मांडा क्षेत्र के जेएएम मुख्य मार्ग दिघिया से मिश्रपुर वाया ढिलिया मार्ग पर स्थित बरहाकला ड्रेन प्रथम नाले पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। नाले पर टूटी पुलिया से पानी न निकलने से बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है। मुख्य सड़क पर तीन फिट से अधिक पानी भर जाता है। नाले पर टूटी पुलिया से दिघिया, मसौली, चपरतला, जफरा आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर नल योजना सड़कों की बुझा रही प्यास, कीचड़ से राहगीर बेहाल प्राथमिक विद्यालय मसौली द्वितीय ढिलिया, आर यस पब्लिक स्कूल बरहाकला, बरहाकला, राज बहादुर सिंह ...