Gangapar News: तीन डॉक्टर, दो कंपाउंडर के हवाले 326 गांवों के मवेशियों का जिम्मा
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: बारा तहसील के अनेकों गांवों के मवेशियों में लंपी रोग फैल गया है। बारा तहसील मुख्यालय सहित अन्य पशु चिकित्सालयों में पशु धन विकास अधिकारी (पशु डाक्टर), कंपाउंडर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के पशु पालक झोलाछाप पशु डाक्टरों से इलाज कराने को विवश हैं। तहसील मुख्यालय बारा पर डिप्टी सीएमओ पशु, कंपाउंडर एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं किंतु अस्पताल खाली रहता है। बुधवार को सुबह तो मात्र एक पैरावेट था किन्तु वह भी बाइक पर बैठ चुका था। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद में कुल 49 पशु चिकित्सालय है। इनमें से आठ चिल्ला गौहानी, जसरा,बारा, शंकरगढ़, नारीबारी, जारी,कांटी, लालापुर बारा तहसील में ही है। डाक्टरों की बात करें जनपद में 37 डाक्टर हैं किंतु बारा तहसील में केवल तीन डाक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.