गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा की छात्राओं ने ग्राम पंचायत करमा में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली छात्राओं की यात्रा से बाजार का माहौल देशभक्तिमय हो गया। छात्राओं ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल परिसर से हुआ। यात्रा का नेतृत्व प्रिंसिपल सबा खान एवं शिक्षकों ने किया। अनुशासित ढंग से निकली तिरंगा यात्रा अमर शहीद ललऊ मिश्र स्मारक पर पहुंच उन्हें लोगों के बीच श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद शहीद चौराहा होते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान छात्राओं के हाथों में लहराते त...