गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: सरकारी जमीन हड़पने के बाद अब सरकारी तालाबों पर लोगों की नजर पूरी तरह गड़ चुकी है। तालाबों के आसपास बसे लोगों ने तालाब पाटकर भवन निर्माण कर रखा है, संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायतें भी की जाती है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। तालाबों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अब तक विभिन्न गांवों के दर्जनों लोग हाईकोर्ट जा चुके हैं, लेकिन इक्का-दुक्का मामले को छोड़कर कुछ न हो सका। क्षेत्र के तरवाई, नेवढ़िया, उपड़ौरा, उसकी जरार, भैंया, नगर पंचायत सिरसा के कृष्णानगर वार्ड अमिलहवा व पुराजगन्नाथ वार्ड में स्थित तालाब को कूड़ाकरकट से पाटा जा रहा है, इनमें पुराजगन्नाथ का भट्ठा तालाब पूरी तरह कूड़ाकरकट से पाट दिया गया। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी व अध्यक्ष इस पर ध्यान नहीं दे सके। हालत यह है कि कूड़े से पट...