गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ में पशु चिकित्सालय के समीप 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का एक खंभा क्षतिग्रस्त अवस्था में झुका हुआ है। खंभे को तार के सहारे पेड़ की डाल से टिकाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह खंभा शंकरगढ़-नारीबारी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जहां दिनभर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज आंधी या बारिश के दौरान खंभा गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास के लोगों की जान-माल को भी खतरा पैदा हो सकता है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त खंभे की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे बदलने या स्थायी रूप से दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया...