गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग तातारगंज -सरसेड़ी -रिगवां बारा मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है।इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को कीचड़ और पानी से ही गुजरना पड़ता है।

सड़क की ध्वस्त स्थिति प्रयागराज -बांदा हाईवे पर रिगवां मोड़ से पहले तरहार क्षेत्र को जाने वाला मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।गड्ढों और टूटी सड़क से जनता परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे से एक किमी तक सड़क पूरी तरह चमचमाती है। उसके बाद गड्ढे में तब्दील हो गई है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की स्थिति सरसेड़ी गांव के आगे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गिट्टी बिछा कर छोड़ दिया गया है।बिछाई गई गिट्टी उखड़ कर चारो ओर बिखर गई है। उसके बाद तातारगंज तक सड़क का नामोनिशान मिट गया है। गैस एजेंसी के गोदाम के पास सड़क आज भी दल-दल में तब्दील है।वाहन की...