गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: क्षेत्र के तरहार इलाके में युवकों की फौज बिना नंबर की बाइक लेकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। इलाकाई पुलिस इन बिगड़ैल किशोरों व युवकों के प्रति संजीदा नहीं है, जिससे किसी भी दिन बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले इन युवकों का काम बात-बात में लोगों से विवाद करना है, विवाद हो जाने पर संगठित युवकों का गिरोह पहुंच बिना समझे-बुझे लोगों को पीटने लगता है। दो दिन पहले संगठित गिरोह छात्रों से लड़ बैठा था, जिसमें एक पक्ष को चोटें आई थीं। कुछ दिन पहले परानीपुर के पास गोली चलाई गई थी, जिसमें दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...