गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के मऊदोस्तपुर गांव में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में 85 वर्षीय सोनम देवी का कच्चा मकान ढह गया। इससे गेहूं, चावल, बर्तन, चारपाई समेत गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सोनम देवी पत्नी स्वर्गीय सुखई सरोज अपने इकलौते बेटे के साथ रहती हैं। उनका बेटा मजदूरी करता है। मकान गिरने से बेघर हुई वृद्धा को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी है। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया। वृद्धा ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...