गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण मंगलवार को करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले हुई देवीशंकर की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके आगमन को देखते हुए गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2025 को इसौटा गांव में देवीशंकर की हत्या कर दी गई थी। घटना के करीब दो महीने बाद 29 जून को चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान भड़ेवरा बाजार में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोक दिया था...