गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने 95 पीपे का पुल टूटने के बाद सरकारी स्टीमर के अलावा विभिन्न गंगा घाटों से ओवरलोड व मानकविहीन नावों के संचालन की खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को आपके अपने अख़बार हिन्दुस्तान ने जान जोखिम में डाल नाव से हो रहे गंगापार खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को गंभीरता से लेते हुए जिला व तहसील प्रशासन ने एहतियातन महेवा कला गंगा घाट के निरीक्षण हेतु शनिवार को तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद सरोज को भेजा。

महत्वपूर्ण निरीक्षण तहसीलदार मेजा ने महेवा कला गंगा घाट से चलने वाले पीडब्ल्यूडी के स्टीमर की गुणवत्ता परखी और नाविकों से अपील किया कि किसी भी दशा में ओवरलोड सवारियां और बाइक स्टीमर से न ढोयें। उन्होंने ग्राम प्रधान डेंगुरपुर व ग्रामीणों संग बैठक कर अपील किया कि ग...