Gangapar News: डुढुआ की रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्रीराम
गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: क्षेत्र के डुढुआ गांव में प्राचीन रामलीला कमेटी डुढुआ के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के द्वितीय दिवस पर जनक बाजार, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का शानदार मंचन किया गया। अनुभवी कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में जनकपुर के राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्वयंवर में आए तमाम राजा-महाराजा शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने सहजता से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रामलीला में शिव धनुष भंग और सीता स्वयंवर का मंचन इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.