Gangapar News: डीएम के सख्त तेवर के बाद शुरू हुआ विद्युतीकरण, 18 माह से अटका था काम
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: प्रयागराज के पश्चिमी छोर पर चित्रकूट जनपद की सीमा से सटे बारा तहसील के ग्राम पंचायत बिहरिया में बसे आदिवासी समुदाय को लगभग पचहत्तर साल बाद विजली की रोशनी मिलने की आश जगी है। ग्राम प्रधान की मेहनत और जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा के सख्त तेवर के बाद गांव में विद्युतीकरण कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों में खुशी छा गई है। विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरिया के नुरई नगर, चंदेल का पुरवा,विटोल का पुरवा, अतरी/उत्तरी मजरा और नई आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों को आबाद हुए लगभग 75 वर्ष बीत गए हैं किंतु नन्हे मुन्ने ढिबरी, लालटेन ,टार्च के प्रकाश में ही पढ़ाई-लिखाई करते रहे हैं। केरोसिन की किल्लत के बाद इस पहाड़ी और जंगली बस्ती में अंधेरा छा जाता था।ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.