गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: मलाक बलऊ स्थित ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल में सोमवार को डीआईजी जेल प्रयागराज राजेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद किया। डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया और जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रबंधन को भी आवश्यक मार्गदर...