Gangapar News: डिवाइडर से टकराकर पलटा एलपीजी गैस से भरा टैंकर
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज क्षेत्र के मंसूराबाद चौकी अंतर्गत बेल्हा गांव के पास मंगलवार देर रात एलपीजी गैस से भरा टैंकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस के अनुसार, टैंकर मध्य प्रदेश के विजयपुर से एचपी की एलपीजी गैस लादकर वाराणसी जा रहा था। मंगलवार देर रात ग्राम बेल्हा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। यह भी पढ़ें- Raghopur Boat Accident LIVE: राघोपुर नाव हादसे के लिए जिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.