गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार को गंगापार के कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेगें। भाजपा गंगापार प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री इस दौरान कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ-साथ ग्राम चौपाल के जरिए आम जनता से संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने बताया कि 26 जुलाई रविवार को उप मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलिकाप्टर द्वारा सकरामऊ, सोरांव प्रयागराज पहुंचेंगे। सोरांव में वह कार्यकर्ताओं संवाद करेगें। वहां से बहरिया ब्लाक के पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में ग्राम चौपाल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियों का वितरण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...