गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: भाजपा मांडा मंडल में संगठन के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को डिजिटल लर्निंग की जानकारी देना था। भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता के अध्यक्षता में मांडा के खवास का तारा बाजार में भाजपा कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष ने डिजिटल लर्निंग के बारे में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि यदि हम सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम में पीछे रह गए, तो संगठन कमजोर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...