गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र हाईवे पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों से कस्बों में जगह जगह न केवल जाम लगता है बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। इसके बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन मौन है। क्षेत्र से प्रयागराज -बांदा और रीवा दो प्रमुख हाईवे गुजरती है। दोनों मार्गों पर निजी बसों और तिपहिया वाहनों का कब्जा रहता है। क्षेत्रीय जनों का आरोप है कि घूरपुर, गौहनिया, जसरा, बारा,लोहगरा, शिवराजपुर, शंकरगढ़,नारीबारी, जारी आदि कस्बों के चौराहों पर निजी बसें और टैक्सियां अस्त व्यस्त खड़े रहते हैं। शंकरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर चौराहे पर तो कभी कभी पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।इसी तरह अन्य कस्बों में भी अवैध रूप से संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों से यात्रियों को परेशानी होत...