Gangapar News: डंपर में घुसा दो पहिया चालक, मौके पर मौत
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कपारी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खाली डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।नैनी गोती निवासी 21 वर्षीय सतीश यादव पुत्र लल्लन यादव अपनी मामी को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के इमलीहाई शिवराजपुर छोड़ने आया था। मामी को छोड़ने के बाद वह दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रहा था। कपारी स्थित पेट्रोल पंप के समीप उसका वाहन अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची शं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.