Gangapar News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सवार गंभीर
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। युवक बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मऊआइमा के रोझियात निवासी रामानन्द सरोज का कहना है कि उसका पुत्र राकेश कुमार बाइक से ससुराल ग्राम बर्जी सोरांव जा रहा था। जैसे वह हड्डी मिल सराय लहुरी के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामानन्द सरोज ने मऊआइमा थाना में ट्रैक्टर चालक जयप्रकाश निवासी मलाका गहरपुर सोरांव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.