Gangapar News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के खिवली कला गांव के पास शुक्रवार रात ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उस पर सवार युवक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी कोरांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। 45 वर्षीय दर्शनी निवासी मंगला प्रसाद निषाद पुत्र राम कैलाश गाढ़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर ईंट लादकर बड़ोखर गांव की ओर जा रहा था। शुक्रवार देर रात खिवली कला गांव के पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में मंगला प्रसाद उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.