गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के चकसंगतदास गांव में जमीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें विपक्षियों द्वारा एक महिला और उसके दो बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में तीनों को चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुनीता देवी पत्नी तेज बहादुर निवासी चकसंगतदास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 सितंबर को उनका बेटा अजय अपनी जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा कर रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लालची देवी, उसके पति छत्रधारी, छत्रधारी के भाई अमर बह...