गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के सभऊ का पूरा गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कौंधियारा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खीरी थाना क्षेत्र के पिपरांव निवासी किन्ना लाल पुत्र राम दुलार और धधूआ निवासी गिरजा शंकर पुत्र शोभा लाल बाइक से कौआ बाजार की ओर जा रहे थे। सभऊ का पूरा गांव के पास मोड़ पर बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ट्रक की टक्कर से युवक की हालत गंभीर हादसे में एक युवक के सिर और दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 पुलिस ने ट्रै...